सुल्तानपुर: लोकसभा सीट सुल्तानपुर से टिकट कटने से नाराज भीम निषाद ने सपा कार्यालय लखनऊ पर दिया धरना, सिक्योरिटी ने खींचकर हटाया
सुल्तानपुर लोकसभा से टिकट कटने से नाराज सपा नेता भीम निषाद सपा पार्टी मुख्यालय लखनऊ पहुंच गए। वे टिकट के लिए धरना दे रहे हैं। अभी तक चुनावी व्यस्तता के चलते सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी है। समर्थक लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। उधर सिक्योरटी ने उन्हें खीचकर हटाया है।