अंबिकापुर: करदोनी गांव के वनभूमि पर दबंगों द्वारा अवैध अतिक्रमण की शिकायत वनपरीक्षेत्र अधिकारी को जानकारी देते ग्रामीण
सरगुजा जिले के लुण्ड्रा तहसील अंतर्गत परसा बीट के वन परीक्षेत्र के वन भूमि में दबंगों के द्वारा करदोनी जंगल में अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है तथा उनके द्वारा वन भूमि पर खेती कर मकान बनाया गया है।जिसका विरोध गांव के ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा है। वन परीक्षेत्राधिकार अंबिकापुर से शिकायत कर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की मांग की जा रही है।