कटोरिया: भেমिया गांव में घरेलू कलह के चलते कीटनाशक दवा खाने से एक महिला की मौत
Katoria, Banka | May 10, 2026 भेमिया गांव में शनिवार को घरेलु कलह को लेकर जोगेंद्र यादव की पत्नी संगीता देवी ने कीटनाशक दवा खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजनों ने आनन-फानन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया। जहां से उसे देवघर रेफर कर दिया गया। देवघर सदर अस्पताल में शाम करीब 6 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।