कोरांव: कोरांव बाजार में अनियंत्रित डंपर की टक्कर से साइकिल सवार युवती सड़क पर गिरी, निजी अस्पताल में उपचार जारी
कोरांव बाजार में नगर पंचायत कार्यालय के पास एक अनियंत्रित डंपर ने साइकिल सवार युवती को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवती की पहचान दीप्ति मिश्रा (पुत्री विजय मिश्रा, निवासी नगर पंचायत कोरांव) के रूप में हुई है। दीप्ति सुबह करीब 8:30 बजे बाजार से साइकिल पर अपने घर लौट रही थी