कामां: कामां के तीर्थराज विमल कुंड के घटते जल स्तर को देखते हुए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम ने सौंपा ज्ञापन
कामां में विमल कुंड में जल स्तर घटने को लेकर श्री तीरथराज विमल कुंड सेवा समिति ने सोमवार शाम 5बजे मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।समिति ने बताया कि कुंड में पानी कम होने से श्रद्धालुओं को आचमन व स्नान में परेशानी हो रही है।गंगा दशहरा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए कुंड में स्वच्छ जल भरवाने व स्थायी समाधान की मांग की गई।