मधुपुर के प्रसूति फूलन कुमारी के पिता लल्लन ने सोमवार को अपनी बेटी को प्रसव कराने के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया था जहां पर सहिया ने बहला फुसलाकर कुंडा थाना के समीप प्राइवेट क्लीनिक में ले जाया गया प्रसव के बाद मोटी रकम की मांग की जाने लगी जिसको लेकर पिता लल्लन ने बुधवार शाम 5:30 बजे बताया कि अब तक ₹17000 दे दिया है फिर भी डिस्चार्ज नहीं किया गया।