मंझनपुर: जिलाधिकारी द्वारा गठित संयुक्त जांच समिति ने कौशाम्बी जिले के विभिन्न घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण
जनपद में अवैध खनन की प्राप्त शिकायतों के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा गठित संयुक्त जांच समिति ने तहसील मंझनपुर क्षेत्र अंतर्गत महेवा घाट, महिला घाट (ऐगवा), महिलाघाट एवं पाली का सघन स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता (सिंचाई विभाग) एवं क्षेत्रीय पर्यावरण प्रतिनिधि अवर अभियंता द्वारा टीम के साथ तकनीकी मानकों के आधार पर स्थलीय निरीक्षण किया है।