गोमिया: साडम, कैंसर प्रीत को इलाज के लिए ढाई लाख रुपए स्वीकृत
Gumia, Bokaro | Mar 2, 2024 झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड रांची की ओर से कैंसर प्रीत ग्राम साडम निवासी नकुल केवट के इलाज के लिए, ढाई लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में उपयुक्त आशय का निर्णय लिया गया।चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत पीड़ित मजदूर नकुल केवट को राशि स्वीकृत का पत्र दिया गया ।