गोमिया: बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन हो गया समाप्त
Gumia, Bokaro | Mar 1, 2024 बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 29 फरवरी को समाप्त हो गया। बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार ने धरने पर बैठे बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक को जूस पिलाकर एवं माला पहनाकर धरने से उठाया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जिला बनाने से संबंधित मांग उचित फोरम में रखी जाएगी।