भोपाल में कल से पंचायतों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला की शुरुआत होने जा रही है। यह जानकारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे जबकि समापन सत्र में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा शामिल होंगे|