सीएम मोहन यादव के द्वारा प्रदेश में उद्योग को बढ़ावा देने के लगातार प्रयास किये जा रहे है,उन्होंने प्रत्येक जिले स्तर पर निवेश प्रोत्साहन केंद्र बनाने के भी निर्देश दिए है, इसकी समीक्षा और उद्योगपतियों को जानकारी देने के उद्देश्य से शनिवार को इंदौर के कलेक्टर कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई।कलेक्टर शिवम वर्मा ने शहर के सभी उद्योगपतियों से चर्चा की।