टीकमगढ़: बजरंग अखाड़ा: 300 साल पुराने हनुमान मंदिर में उमड़ी भीड़, नजरबाग से निकलेगी शोभायात्रा
टीकमगढ़ जिले में गुरुवार को हनुमान प्रकटोत्सव पर सुबह से ही मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। शहर के प्रसिद्ध बजरंग अखाड़ा, रौरैया हनुमान और नजरबाग मंदिर सहित सभी प्रमुख देवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। ब्रह्म मुहूर्त में भगवान का अभिषेक और आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसके बाद मंगल आरती संपन्न हुई।