सिविल लाइन थाना क्षेत्र के देरी तिराहे पर यातायात पुलिस के द्वारा स्कूटी से की जा रही अवैध शराब की तस्करी पर कार्रवाई की है। यातायात पुलिस ने देरी तिराहे पर चेकिंग के दौरान युवक को पकड़ा और जिसके पास से देसी एवं अंग्रेजी शराब प्राप्त हुई,आरोपी को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई आज 27 मई दोपहर 1:00 बजे यातायात पुलिस के द्वारा की गई।