तेंदूखेड़ा: तेंदूखेड़ा उपवन मंडल के झलौन बगदरी जंगल में लगी भीषण आग
तेंदूखेड़ा उपवन मंडल अंतर्गत झलौन एवं बगदरी क्षेत्र मध्य स्थित वन क्षेत्र में सोमवार की रात्रि 8 बजे भीषण आग लग गई। यह आग इतनी तेजी से फैल रही है जिससे बड़ी पैमाने पर वन संपदा को नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है और आपके नियंत्रण करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।