लखीसराय: उत्पाद पुलिस द्वारा लखीसराय जिले में चार जगहों छापेमारी कर तीन शराब तस्कर एवं तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया
उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा गुरुवार अपराह्न 1:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के मुताबिक कजरा सोलर पावर प्लांट के समीप, अमहरा थाना क्षेत्र में दीघा गांव एवं लखीसराय महात्मा गांधी रोड से शराब तस्कर को तथा बड़हिया उत्पाद थाना के समीप से तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया.