Ambala Media:"
एशियन गेम्स-2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
तीन खिलाड़ियों ने जीते तीन स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं
चंडीगढ़। एशियन गेम्स-2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। प्रदेश के तीन खिलाड़ियों ने कुछ ही अंतराल में भारत के लिए तीन स्वर्ण पदक हासिल किए।
चरखी दादरी के सुजीत कलकल ने फ्रीस्टाइल कुश्ती में, हिसार के अंकुश ने 80 किलोग्राम भारवर्ग की बॉक्सिंग में और रोहतक की प्रवीण कुमारी ने 65 किलोग्राम भारवर्ग की महिला बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इस शानदार उपलब्धि पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी न केवल देश बल्कि पूरे विश्व में प्रदेश और भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।
हरियाणा के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रदेश में खेल प्रतिभाओं और खेल संस्कृति को लेकर उत्साह बढ़ा है।
#AsianGames2026 #Haryana #TeamIndia #GoldMedal #AmbalaMedia
Ambala, Ambala | Oct 2, 2026