बहरोड़: बहरोड के बदौद बस स्टैंड के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Behror, Alwar | May 4, 2026 बहरोड़ के बर्डोद के अलवर रोड स्थित बस स्टैंड के पास शराब ठेके के सामने रविवार को देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।