नवाबगंज: कटरा गांव में महिलाओं से मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप, जमीन विवाद में परिवार पर हुआ हमला
बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के कटरा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर हमला किया गया है। पीड़िता आफरीन बानो ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में सोमवार देर रात करीब 9 बजे आरोप लगाया है कि कई लोगों ने उनके घर पर हमला किया।पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की। इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।