कानपुर: तिलक हाल से कांग्रेसी निकालेंगे यात्रा, मतदाताओं को देंगे धन्यवाद
कानपुर लोकसभा सीट हार जाने के बावजूद भी कांग्रेसी शहर में तिलक हाल से यात्रा निकालकर मतदाताओं को धन्यवाद देंगे। जिला अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने बताया ,शहर कांग्रेस कमेटी की तरफ से विजय वार्डों के अध्यक्ष एवं बूथ प्रभारी के सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए मतदाताओं को धन्यवाद देने के लिए यात्रा निकाली जा रही है।