कानपुर: किदवई नगर में अस्पताल संचालक ने किया ग्रीन बेल्ट पर कब्जा,बुलडोजर चलाकर की गई कार्रवाई
किदवई नगर थाना क्षेत्र के एच ब्लॉक में न्यू एंजल अस्पताल संचालक द्वारा ग्रीन बेल्ट पर कब्जा किया जा रहा था। क्षेत्र के लोगों की शिकायत पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की है। नगर निगम के अधिकारी वीके सिंह ने जानकारी दी की अस्पताल संचालक को नोटिस दिया गया था लेकिन संचालक द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया।इसके बाद कार्रवाई की गई।