सैदपुर: सैदपुर के पाही पर छत के रास्ते तीन घरों में चोरी, चौथा घर बच गया, ग्रामीणों ने केबिल चुराकर आए चोर को दबोचा, दो फरार
सैदपुर थानाक्षेत्र स्थित पाही पर रविवार की रात चोरों ने दुस्साहसिक चोरी की घटना को अंजाम देते हुए छत के रास्ते एक के बाद एक 3 घरों में घुसकर नगदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर गाँव में हड़कंप मच गया। इस बीच ग्रामीणों की सतर्कता से एक संदिग्ध चोर को पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर वहाँ से भाग निकले।