कोईलवर: फरहंगपुर गांव के समीप ओवरटेक के विवाद में ट्रक और ऑटो चालक के बीच मारपीट, ट्रक चालक घायल
शनिवार को चांदी थाना क्षेत्र के फरहंगपुर गांव के समीप ट्रक द्वारा ओवरटेक करने के विवाद में ट्रक चालक और ऑटो चालक में मारपीट के दौरान मुजफ्फरपुर जिला के रघुनाथपुर निवासी ट्रक चालक अर्जुन यादव जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा निजी क्लीनिक में इलाज कराया गया। ट्रक चाल ने दूरसंचार के माध्यम से शाम के 5:00 बजे सूचना दिया है।