कोईलवर: कुल्हड़ियां ओवर ब्रिज और कोईलवर की अन्य सड़कों पर लगा जाम, ड्राइवर सहित अन्य लोग परेशान
शनिवार को कोईलवर प्रखंड के कुल्हड़ियां ओवर ब्रिज सहित अन्य सड़कों पर जाम लगने से ड्राइवर सहित अन्य लोग परेशान रहे। जाम के संबंध में ट्रक ड्राइवर ने बताया कि आए दिन जाम की समस्या से हम लोग काफी परेशान रहते हैं। वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि कुल्हड़ियां ओवर ब्रिज पर बालू लगे ट्रैकों का जाम लगा हुआ है।