कोईलवर: कोईलवर थाना मोड़ के समीप डंपर के धक्के से घायल महिला का कोईलवर CHC में कराया गया इलाज
शुक्रवार को बक्सर पटना फोरलेन NH 922 कोईलवर थाना मोड के समीप डंपर के धक्के से बाइक पर बैठी महिला घायल हो गई। इस दौरान उपस्थित लोगों के द्वारा घायल महिला बुढ़ा चौधरी के 55 वर्षीय पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोईलवर लेकर पहुंचे जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के द्वारा घायल महिला का इलाज किया गया।