सिंगरौली: एनसीएल से फरवरी माह के अंत में सेवानिवृत्त हुए 53 कर्मी, मुख्यालय मोरवा में अभिनंदन समारोह का आयोजन
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों से फरवरी माह के अंत में 7 अधिकारी व 46 कर्मचारियों सहित कुल 53 कर्मी सेवानिवृत्त हुए।इस अवसर पर एनसीएल मुख्यालय से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के सम्मान में सेवानिवृत्त अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।