उचकागांव: गोपालगंज के लाइन बाजार में महाजाम, एम्बुलेंस फंसी, ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीज तड़पता रहा
उचकागांव प्रखंड अंतर्गत मीरगंज थाना क्षेत्र के लाइन बाजार में मंगलवार को भीषण जाम के कारण एक गंभीर मरीज की जान पर बन आई. ऑक्सीजन सपोर्ट पर मौजूद मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस करीब एक घंटे तक महाजाम में फंसी रही. इस दौरान एम्बुलेंस चालक लगातार सायरन बजाकर रास्ता देने की अपील करता रहा, लेकिन सड़क पर अव्यवस्थित ट्रैफिक के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ सकी।