शाहजहांपुर: जिलाधिकारी की बड़ी पहल: अब डॉक्टर के फिंगरप्रिंट से चलेगी अल्ट्रासाउंड मशीन, अनधिकृत जांच पर लगेगी रोक
शाहजहांपुर। जिले के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर पारदर्शिता बढ़ाने और अनधिकृत जांच पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने नई बायोमेट्रिक तकनीक लागू करने की पहल की है। इसके तहत अब अल्ट्रासाउंड मशीन केवल संबंधित पंजीकृत डॉक्टर के फिंगरप्रिंट से ही संचालित होगी। डॉक्टर की अनुपस्थिति में मशीन चालू नहीं हो सकेगी।