गया टाउन सीडी ब्लॉक: जिले में गया कॉलेज और बाजार समिति चंदौती में होने वाले 5-5 विधानसभा की मतगणना को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार, वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से रहेगा वर्जित
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अवसर पर 14 नवंबर को दो स्थानों इनमें गयाजी कॉलेज और बाजार समिति चंदौती में होने वाले मतगणना के लिए, गया जी जिला प्रशासन और जिला पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिए गए हैं। वाहनों की प्रवेश वर्जित रहेगी। इसकी जानकारी आज दिनांक 13 नवंबर गुरुवार की दोपहर 3 बजे जिलाधिकारी शशांक शुभंकर व एसएसपी आनंद कुमार ने दी है।