छतरपुर नगर: रिटायर्ड DSP से कथित अभद्रता पर बवाल, पेंशनर्स संघ ने DGP के नाम छतरपुर एसपी को सौंपा ज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के मडला थाना में 80 वर्षीय रिटायर्ड DSP भगवत सिंह चौहान और उनकी पत्नी के साथ पुलिस द्वारा कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि चेकिंग के दौरान मामूली बात पर दंपति पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस पेंशनर्स संघ ने सोमवार की दोपहर 3 बजे इसे अन्याय बताते हुए एसपी छतरपुर को ज्ञापन दिया है।