सोनकच्छ: सोनकच्छ तहसील मे कोई भी बच्चा टीकाकरण से न छूटे, 19 जून तक चलेगा विशेष कैच-अप अभियान
सोमवार दोपहर 2 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि 19 जून तक विशेष टीकाकरण कैच-अप अभियान संचालित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करें। सोनकच्छ तहसील मे संचालित यह विशेष अभियान बच्चों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।