मंगलवार को करीब 1 बजे आरटीओ रिंकू शर्मा ने शासकीय माध्यमिक एकीकृत विद्यालय कुलामडी का भ्रमण किया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए बेंच-डेस्क एवं परीक्षा उपयोगी सामग्री (एग्जाम बोर्ड, पैड, पेन) वितरित की तथा परीक्षा की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन दिया। साथ ही मध्यान्ह भोजन योजना एवं विद्यालय स्वच्छता का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।