नर्मदापुरम स्थित सर्किट हाउस में मंगलवार करीब 2 बजे नर्मदापुरम के आर्थिक विकास, धार्मिक महत्व और पर्यटन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विजन 2047 रोड नेटवर्क मास्टर प्लान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताराम शर्मा ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।