होशंगाबाद नगर: राज्यसभा सांसद निमसाड़ियां के प्राथमिक शाला में स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम में हुईं शामिल
मंगलवार को करीब 1 बजे निमसाड़ियां के प्राथमिक शाला में प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा स्कूल बैग विद एजुकेशनल डेस्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमे सैकड़ों बच्चों को विशेष रूप से डिजाइन किए गए स्कूल बैग राज्यसभा सांसद माया नारोलिया के द्वारा वितरित किए गए।