कासगंज: मामों गाँव के ग्रामीणों ने गलियों में भरे गंदे पानी की निकासी न होने पर लगाया जाम
नगला मामो गांव में कई दिनों से गलियों में गंदा पानी भरा होने और निकासी की व्यवस्था न होने से नाराज महिलाओं और ग्रामीणों ने यह कदम उठाया। हाईवे जाम होते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत प्रधान पर समस्या की अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाया।