बरियातु: पशुधन योजना के तहत बारियातू में लाभार्थियों के बीच चूजों का वितरण
बारियातू में मुख्यमंत्री पशुधन योजना 2025-26 के तहत शनिवार को 7 लाभुकों के बीच वायलर चूजा का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जीप सदस्य रमेश राम व पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुशीला बागे ने संयुक्त रूप से लाभुकों के बीच वायलर चूजा का वितरण किया ।जीप सदस्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना से क्षेत्र के लोग आत्मनिर्भर के साथ-साथ रोजगार युक्त हो रहे हैं।