जगाधरी: विकसित भारत संकल्प यात्रा जगाधरी के वार्ड नंबर-4 पहुंची, मंत्री कंवरपाल गुर्जर रहे मुख्य अतिथि
विकसित भारत संकल्प यात्रा जगाधरी के वार्ड नंबर 4 में पहुंचने पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर का खूब स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा के इस यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है , क्योंकि मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है ।