लातेहार: मनरेगा मुद्दे पर युवा कांग्रेस आक्रामक, गांव-गांव अभियान चलाने का किया ऐलान
लातेहार: युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा का केवल नाम बदल रही है, जबकि जमीनी स्तर पर मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा मजदूरों को उनका हक नहीं मिल रहा और सरकार उन्हें छले जाने का काम कर रही है।