गोरखपुर: रामगढ़ताल में समाई कार, बाल-बाल बचे दो युवक: नौकायन रोड पर मचा हड़कंप, वीडियो हुआ वायरल
गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके से शनिवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां नौकायन रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर सीधे रामगढ़ताल में जा गिरी। हादसे के वक्त मौके पर अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सड़क किनारे बैक की जा रही थी, तभी चालक संतुलन खो बैठा और कार डिवाइडर तोड़ते हुए ताल में समा गई। पानी गहरा