सरदारशहर: सरदारशहर में एसडीएम रीडर हटाने की मांग को लेकर वकीलों का धरना जारी
सरदारशहर में एसडीएम रीडर संदीप भोजक को पद से हटाने की मांग को लेकर वकीलों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। बार अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में धरना आठवें दिन भी जारी रहा। वकीलों ने आरोप लगाया कि भोजक द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है और आमजन व वकीलों से अभद्र व्यवहार किया जाता है।