शाजापुर: शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SDM और कोतवाली TI ने शहर के 29 वार्डों में घूम कर होली समिति के सदस्यों से की चर्चा
शहर में होली पर्व पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार रात को एसडीम और कोतवाली थाना प्रभारी द्वारा शाजापुर शहर के 29 वार्डों में घूम कर होली समिति के सदस्यों से मिलकर चर्चा की और उनकी बैठक ली । SDM मनीषा वास्कले ने बताया कि शाजापुर शहर में 100 से अधिक स्थानों पर होली जलाई जाएगी।सुरक्षा को देखते हुए वार्डो में होली उत्सव समिति के सदस्यों से चर्चा की।