फिरोज़ाबाद: जलेसर रोड बछगांव के समीप शादी का सामान लेकर जा रहा मैजिक लोडर टेम्पो बेकाबू होकर पलटा,3लोग हुये घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के जलेसर रोड बछगांव के समीप मंगलवार की दोपहर असंतुलित होकर मैजिक लोडर टेम्पो पलट गया। हादसे में टेम्पो सवार सोबरन सिंह, हरिशंकर और 7 वर्षीय कपिल नामक बालक गंभीर रूप से घायल हुये है। मैजिक लोडर टेम्पो चंद्रबार गेट से शादी का सामान लेकर हाथरस जा रहा था। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।