मंडला: कान्हा टाइगर रिजर्व में 3 दिन में 2 बाघ शावकों की मौत, ईंटावारे नाला के पास मिला 15 माह का शावक
Mandla, Mandla | Apr 24, 2026 कान्हा टायगर रिजर्व के सरही वन परिक्षेत्र में 3 दिन के भीतर 2 बाघ शावकों की मौत से हड़कंप मच गया है। गुरुवार को 12 बजे ईंटावारे नाला के पास 15 माह के शावक का क्षत-विक्षत शव मिला। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विशेषज्ञों की टीम ने पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद एनटीसीए की एसओपी के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया।