इंदौर: चंदन नगर पुलिस और एसआईटी ने शासकीय जमीनों पर अवैध कॉलोनियां बसाकर प्लॉट बेचने वाले कुख्यात भूमाफिया को किया गिरफ्तार
Indore, Indore | Aug 1, 2026 इंदौर में शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जा कर भोले-भाले लोगों को ठगने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस का शिकंजा और कस गया है। शनिवार 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले मल्हारगंज तहसीलदार की शिकायत पर चंदन नगर थाने में अज्जू पिता भूरू खान, निवासी सम्राट नगर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। अज्जू से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह सिर्फ नाम का मोहरा था