मुरैना: बामोर के औद्योगिक क्षेत्र में साईं बाबा ऑयल फैक्ट्री में पीडीएस के चावल से भरा लोडिंग वाहन पकड़ा गया, पुलिस मौके पर पहुंची
Morena, Morena | Dec 23, 2024 बामोर थाना क्षेत्र की इंडस्ट्री एरिया में साईं बाबा आयल के नाम से संचालित फैक्ट्री में पीडीएस से भरी पिकअप लोडिंग वाहन को पकड़ा है, बताया गया है कि गोहद से भरकर बामोर में साई बाबा फैक्ट्री में सप्लाई करने के लिए लाया गया था। जिसकी सूचना पर तहसीलदार ,पटवारी ,थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की गयी है और खाद्य विभाग को भी सूचना कर दी है।