मुरैना: लालौर फाटक के पास बाइक सवारों में युवक पर फायरिंग, राजीनामा के लिए बुलाया था, मामला दर्ज
Morena, Morena | Dec 23, 2024 शहर में दोस्त को धमकाने वाले युवक को जब राजीनामा करने के लिए दूसरे युवक ने लालौर फाटक के पास बुलाया तो युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और कार के शीशे में गोली जा लगी ,लेकिन देवेश शर्मा नामक युवक बाल बाल बच गया और उसने थाने में जाकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर फायरिंग करने वालों पर मामला दर्ज कर लिया है।