मुरैना: दोरावली गांव में पानी फैलने को लेकर विवाद, चाचा-भतीजे पर हमला, दोनों अस्पताल में भर्ती
Morena, Morena | Dec 22, 2024 नूराबाद थाना क्षेत्र के दोरावली गांव में घर के सामने पानी फैलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया ,जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया, जिसमें चाचा और भतीजे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ,जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया ,जहां डॉक्टर के द्वारा दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर दिया है।