ब्रह्मपुर: ग्रहथा गांव में युवाओं ने दिखाई पहल, वर्षों से खराब चापाकल को खुद ही दुरुस्त कराकर जनप्रतिनिधियों को दिखाया आईना
योगियां पंचायत के ग्रहथा गांव में वर्षों से खराब पड़े चापाकल को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के बीच युवाओं ने मिसाल पेश करते हुए खुद ही समस्या का समाधान कर दिया। आरा-बक्सर फोरलेन के समीप स्थित फील्ड के पास लगा यह चापाकल लंबे समय से खराब पड़ा था।