बिछिया: मंडला जिले में स्वच्छता और पौधरोपण के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मंडला में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जबलपुर और नगरपालिका परिषद मंडला की संयुक्त पहल पर नर्मदा तट एवं नेहरू पार्क में स्वच्छता और पौधरोपण अभियान चलाया गया।3 जून,को दोपहर 1 बजे विभाग से मिली जानकारी अनुसार यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर हो रहा है