कुचायकोट: बलथरी मोड पर स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर के शिखर पर मंत्रों के साथ गुंबज स्थापित
कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी मोड पर स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर के शिखर पर आज सैकड़ो की संख्या में भक्तों की उपस्थिति में मंत्रोउच्चारण के साथ मंदिर के शिखर पर गुंबज स्थापित किया गया। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज सोमवार को शाम 4 बजे दी गई। इस उपलक्ष पर पंडित बलराम पाठक जी के द्वारा पूरे विधि विधान से इस कार्य को पूर्ण कराया गया।