मैरवा: नौतन मोड़ स्थित एकलव्य आवासीय से प्रशिक्षण केंद्र में डीएम ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
Mairwa, Siwan | Jan 27, 2024 मैरवा प्रखंड के नवतन मोड़ स्थित एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नाटक प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा एक्लव्य के खिलाड़ियों को बैग एवं ड्रेस देकर सम्मानित किया गया।